सेव उसल रेसिपी हिंदी में| Sev Usal Recipe in Hindi
सेव उसल रेसिपी│ आज हम आपको घर पर सेव उसल का स्वाद लेना सिखायेंगे। यह एक प्रसिद्ध गुजराती व्यंजन है। इसे बनाना असाधारण रूप से सरल है। अगर आपको तीखा खट्टा मीठा खाना पसंद है तो आप इसे जरूर बनाएं. इसे रगड़ा (सूखी हरी मटर) के साथ बारीक कटे सेव, धनिया, प्याज और टमाटर के साथ गरमागरम परोसा जाता है। आप इसे लंच या रात के नाश्ते या शाम के खाने में भी बना सकते हैं. अगर आपके घर पर कोई पार्टी है या फिर ज्यादा मेहमान आते हैं तो आप इसे 25 से 30 मिनट में जल्दी बना सकते हैं और मेहमान भी अपनी उंगलियां चाटते रहेंगे।
सेव उसल की रेसिपी - वड़ोदरा प्रसिद्ध सेव उसल - सूखे मटर की करी
वड़ोदरा का मशहूर सेव उसल यह गुजरात का लोकप्रिय street फूड है, इसका स्वाद गर्मागर्म और चटपटा होता है। आइए दोस्तों इस रेसिपी को बनाने के लिए नीचे दी गई विधि बहुत ही लाजवाब होगी।
सामग्री
सूखें मटर- 2 Cup
तेल- 3 बड़ा चम्मच
जीरा- 1 tbsp
बारीक़ सेव गठिया छोटा- 1 बाउल
करी पत्ता- 8 से 10 Nos
निर्देश:
1. सेव उसल बनाने के लिए सबसे पहले मटर के सूखे दानों को अच्छी तरह धो लें और 7 से 8 घंटे के लिए भिगो कर रख दीजिए.
2. मटर को कुकर में डालकर मध्यम आंच पर 4 से 5 सीटी आने तक पकाएं।
3. अब पैन गरम कर के उसमें 2 चम्मच तेल डालें। तेल गरम होने के बाद जीरा और हींग डालकर पकाएं।
4. अब इसमें धीमी आंच पर करी पत्ता डालें और बारीक कटा हुआ प्याज डालें, नरम होने तक पकाएं।
5. अब इसमें बारीक कटे टमाटर डालकर टमाटर के नरम होने तक 5 से 7 मिनट तक पकाएं.
6. अब इसमें हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर 1 से 2 मिनट के लिएभून लें। उसके बाद धनिया पाउडर डाल कर अच्छे से ब्लेंड कर लीजिए और 2 से 3 मिनिट के लिए ढककर रख दीजिए और इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डाल दीजिए.
7. जब ये तेल छोड़ने लगे तब तक पकाए.
8. अब इसमें उबले हुए मटर मिला कर अच्छे से मिलायें और 3 कप पानी डालें और स्वादानुसार नमक मिला दीजिए और अच्च्छे से मिला कर के ढक्कन रख के 10 से 15 मिनट के लिए मध्यम आंच पर उबाले
9. अब उसमे गरम मसाला मिला मिला कर उबालें .और बारीक़ कटा हुआ हरा धनिया डाले.
10. अब उसल जो है तैयार है, उसे एक बाउल मे निकाले
11. अब उसपर थोडा बारीक़ कटा हुआ टमाटर,प्याज़ ,बारीक़ सेव गठिया और हरा धनिया डालकर सजाये .
12. गरमा गरम सेव उसल तैयार है आप परोसे और आनंद लीजिए

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें