रवा ढोकला रेसिपी | Rava Dhokla Recipe

रवा ढोकला रेसिपी |  Rava Dhokla Recipe

रवा ढोकला (Rava Dhokla) एक बहुत ही स्वादिष्ट व्यंजन है। गुजरात का फेमस व्यंजन

ढोकला बेसन के अलावा रवा से भी तैयार किया जाता है। ये टेस्टी होने के साथ ही

आसानी से पच भी जाता है। ये कम समय में ही बनकर तैयार हो जाता है। ऐसे में आज

चाहें तो शाम की चाय के साथ स्नैक्स के तौर पर स्वादिष्ट रवा ढोकला का मजा उठा

सकते हैं। कई बार खाना खाने के कुछ वक्त बाद ही दोबारा भूख महसूस होने लगती है,

ऐसी सूरत में भी रवा ढोकला बनाकर खाया जा सकता है।

आप भी अगर रवा डोसा खाना पसंद करते हैं और इसकी रेसिपी को घर पर ट्राई करना

चाहते हैं तो आज हम आपको रवा ढोकला बनाने की आसान विधि बताने जा रहे हैं। इस

विधि की सहायता से आप घर पर ही स्वादिष्ट रवा डोसा आसानी से तैयार कर सकेंगे।
         

रवा ढोकला | सूजी ढोकला

रवा डोसा बनाने के लिए सामग्री

1 कप - रवा / सूजी

1 कप - गाढ़ा दही
1/2 टी स्पून -चीनी
1 टी स्पून - हरी मिर्च पेस्ट
1 टी स्पून - अदरक कद्दूकस
3/4 टी स्पून - बेकिंग सोड़ा
1 टी स्पून - राई
1/2 टी स्पून - तिल
1/2 टी स्पून - जीरा
7-8 - करी पत्ते
1 चुटकी - हींग
2 -हरी मिर्च
2 टेबलस्पून -हरी धनिया
1 टेबलस्पून - तेल
नमक स्वादानुसार

रवा ढोकला बनाने की विधि

1. रवा ढोकला बनाने के लिए एक बर्तन में सबसे पहले रवा डाल दें। 
2. इसमें दही डालकर दोनों को अच्छे से मिलाएं।
3. इसके बाद इस मिश्रण में हरी मिर्च का पेस्ट, कद्दूकस अदरक और स्वादानुसार नमक डालकर मिला दें। 
4. ध्यान रखें कि इस मिश्रण का घोल गाढ़ा होना चाहिए। 
5. अब इस घोल को 30 मिनट के लिए अलग रख दें।
6. कुछ समय के बाद घोल को लें और जरूरत होने पर थोड़ा सा पानी डालकर एक बार और फेंट लें।
7. अब घोल में एक चुटकी बेकिंग सोड़ा डालकर बैटर को धीरे-धीरे मिलाएं जब तक कि बैटर झागदार न हो जाए। 
8. इसके बाद बैटर पर बुलबुले आ जाएंगे। 
9. इन बुलबुलों को हटाने के लिए इसे एक दो बार ठोकें। 
10. अब एक बर्तन में ढोकला बैटर को डालकर इसे 10 - 15 मिनट तक भाप में  पकाएं।
11. इसके बाद ढोकले को ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
12. ढोकला ठंडा होने पर उन्हें एक बाउल में निकाल लें।
13. बाद में छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें।

https://www.youtube.com/watch?v=DsfXA9Qv-CQ&ab_channel=CookWithParul

टिप्पणियाँ