पनीर सैंडविच रेसिपी

 पनीर सैंडविच रेसिपी हिंदी में | paneer sandwich recipe in hindi

पनीर सैंडविच रेसिपी (Paneer Sandwich Recipe): पनीर सैंडविच (Paneer Sandwich) ऐसी डिश है जो बच्चों के साथ ही बड़ों को भी काफी पसंद आती है. खाने की चीजों में पनीर डालने की वजह से  उसका स्वाद कई गुना बढ़ जाता है, ऐसा ही सैंडविच के मामले में भी है. सादे सैंडविच के मुकाबले पनीर सैंडविच का स्वाद काफी बेहतर  होता है. यही वजह है कि बच्चे भी पनीर सैंडविच को काफी चाव से  खाते हैं. नाश्ते में हर बार ऐसी डिश बनाना आसान  नहीं होता है जो सभी को पसंद आए, लेकिन आप अगर अपने ब्रेकफास्ट में कुछ बदलाव कर टेस्टी खाने के मूड में हैं जो सभी को पसंद आए तो पनीर सैंडविच रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं. पनीर सैंडविच बनाना न सिर्फ आसान है बल्कि इसका स्वाद भी काफी अच्छा  होता है. इसे बनाने में ज्यादा वक्त भी नहीं लगता है. ये रेसिपी बच्चों के टिफिन में भी रखी जा सकती है. हम आपको झटपझ पनीर सैंडविच बनाने की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं.

पनीर सैंडविच रेसिपी


 पनीर सैंडविच बनाने के लिए सामग्री

ब्रेड स्लाइस – 6
पनीर कद्दूकस – 1/2 कप
प्याज बारीक कटा – 1
टमाटर बारीक कटा – 1
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1/4 टी स्पून
गरम मसाला – 1/2 टी स्पून
चाट मसाला – 1 टी स्पून
जीरा – 1/4 टी स्पून
मक्खन
धनिया पत्ती – 1 टेबलस्पून
तेल – 1 टी स्पून
नमक – स्वादानुसार

 

पनीर सैंडविच बनाने की विधि

  • पनीर सैंडविच बनाने के लिए सबसे पहले हम भरने के लिए सामग्री तैयार करेंगे।
  • पहले एक कड़ाही लें और उसमें तेल डालकर धीमी आंच पर गर्म करें।
  • जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें जीरा डाल दें।
  • जीरा जब चटकने लग जाए तो उसमें बारीक कटे हुए प्याज डालकर धीमी आंच पर फ्राई करें।
  • जब प्याज का रंग सुनहरा होने पर  इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर लगभग 1 मिनट तक पकायें।
  • इसके बाद इसमें बारीक कटे टमाटर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, चाट मसाला और स्वादानुसार नमक डालकर सभी को अच्छे से मिला दें।
  • इस मिश्रण को लगभग 2 मिनट तक पकाएं। जब टमाटर अच्छे से पक जाएं तो इन्हें मसल लें।
  • इसके बाद गैस की आंच धीमी कर दें और कद्दूकस किया हुआ पनीर प्याज टमाटर के मिश्रण में डालकर अच्छे से मिलाएं।
  • अब पकाते हुए इसका पानी सुखा लें. इसके बाद इसमें धनिया पत्ती डालकर मिक्स कर गैस बंद कर दें।
  • अब नॉनस्टिक पैन या तवा लें और उसे धीमी आंच पर गैस पर गर्म करें।
  • इस बीच एक ब्रेड स्लाइस लें और उसके ऊपरी हिस्से पर पनीर का मिश्रण रखकर उसे फैला दें।
  • इसके बाद स्टफिंग के ऊपर दूसरी ब्रेड रखकर अच्छे से ढक दें। 
  • अब तवे को घी या मक्खन डालकर चिकना करें और उसमें स्टफिंग वाली ब्रेड रखकर धीमी आंच पर सुनहरा होने तक सेकें।
  • इसके बाद ब्रेड के ऊपरी हिस्से पर मक्खन/घी लगाएं और उसे पलटकर सुनहरा होने तक सेकें।
  • इस तरह सैंडविच को दोनों ओर से पलट-पलटकर सुनहरा होने तक सेंक लें।
  • इसके बाद सैंडविच को प्लेट में उतार लें और उसे बीच से तिरछा काट लें।
  • इसी तरह ब्रेड और स्टफिंग की मदद से बाकी सैंडविच भी तैयार कर लें।
  • अब ब्रेकफास्ट के लिए स्वादिष्ट पनीर सैंडविच बनकर तैयार हो चुके हैं।
  • इन्हें टोमेटो सॉस या चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।

टिप्पणियाँ