छोले आलू टिक्की चाट रेसिपी

 छोले आलू टिक्की चाट रेसिपी| Chole Tikki Recipe in Hindi

Chole tikki recipe in hindi: यह रेसिपी एक उत्तर भारत की स्वादिष्ट चाट रेसिपी है। कम तले हुए आलू की टिक्की के ऊपर मसालेदार चने की ग्रेवी, हरी चटनी, मीठी चटनी, दही और सेव डालें।
भारतीय चाट रेसिपी सभी को स्वादिष्ट लगने वाली हैं। सभी चाट रेसिपी में मीठे, तीखे और चटपटे स्वाद का संगम होता है। यह आलू टिक्की छोले उनमें से एक है। आप इन सभी तरह के फ्लेवर का स्वाद ले लेंगे।
बहुत सारे स्वादों के अलावा, आप अपने मुंह में कई अलग-अलग विधि महसूस करेंगे। जैसे कुरकुरी सेव, ताज़ा और मुलायम मुँह में पिघलने वाली टिक्की। हाँ, यह स्वर्ग जैसा एहसास दिलाता है। इसका स्वाद पाने के लिए आपको इसे बनाकर ट्राई करना होगा।
मैंने रेस्टोरेंट या स्टॉल पर जब भी आलू टिक्की छोले खाए। हर बार इसका अलग ही स्वाद होता है। क्योंकि हर स्टॉल पर छोले की ग्रेवी और आलू टिक्की बनाने का अपना अलग अंदाज होता है।

Chhole Tikki


छोले आलू टिक्की चाट भारत के लोकप्रिय स्ट्रीट फूड की एक सरल रेसिपी है। छोले, चटनी और तीखे प्याज से
निकलने वाला सुगंधित स्वाद, साथ ही ऊपर से कुरकुरी सेव इसे हमेशा के लिए पसंदीदा भारतीय स्ट्रीट चाट बनाती है।  

आवश्यक सामग्री – necessary ingredients – chole tikki recipe

छोले = दो कप, उबला हुआ

प्याज़ = दो नग , बारीक कटी हुई

टमाटर = दो नग , मीडियम आकार की प्यूरी

अदरक लहसुन का पेस्ट = आधा चम्मच

हींग = ¼ चम्मच

धनिया पाउडर = एक चम्मच

हल्दी पाउडर = 1/4 चम्मच

लाल मिर्च पाउडर = एक चम्मच

जीरा = एक चम्मच

गरम  मसाला = एक चम्मच

अनारदाना पावडर = एक चम्मच

नमक = स्वादअनुसार


आलू टिकिया के लिए

आलू  4 नग , उबला हुआ और मैश किए हुए

हरी मिर्च = दो नग , बारीक कटी हुई

ब्रेड स्लाइस = एक पीस 

चाट मसाला = एक चम्मच

लाल मिर्च पाउडर = एक चम्मच

आमचूर पाउडर = आधा चम्मच

ज़ीरा पाउडर = आधा चम्मच

धनिया पाउडर = एक छोटा चम्मच

अदरक पाउडर = एक चौथाई चम्मच

तेल = आवश्यकतानुसार

कोर्न्फ्लौर = दो चम्मच

काला नमक = स्वाद के लिए

हरा धनिया = दो चम्मच, बारीक कटा हुआ

अन्य सामग्री

दही = दो चम्मच

हरी चटनी = एक चम्मच

इमली की चटनी = एक चम्मच मीठी

सेव = दो चम्मच

प्याज़ = एक कटा हुआ

हरा धनिया = एक चम्मच

चाट मसाला = आधा चम्मच

नीबू का रस = स्वादानुसार

विधि – how to make chole tikki chaat

v     मध्यम  आंच पर एक नॉन स्टिक पैन रखें और उसमे एक चम्मच तेल डालें।

v     तेल को गर्म करें  और जब तेल गर्म हो जाएं तब उसमे कटे हुए प्याज़ डालें प्याज़ को सुनहरा होने तक भुने।

v     अब उसमे अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें  अब इसमे मसाले हींग, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गर्म मसाला, और अनारदाना पाउडर डालकर अच्छी तरह से भूनें ।

v     फिर इसमें टमाटर की पूरी डालकर दो से तीन मिनट तक पकाएं मसाला जब तेल छोड़ने लगे तो इसका मतलब हैं मसाला अच्छे से पक गया हैं।

v     अब इस तैयार मसाले में उबले हुए छोले डालें और स्वदानुसार नमक डालें अब एक कप पानी डालें और ढक्कन लगाकर इसे उबाल लें।

v     एक उबाल आने पर गैस को कम कर दे और 7 से 8 मिनट के लिए पकने दें यह ध्यान दें  कि छोले में पानी न रहे अब आपका छोले का मिश्रण बनकर बिलकुल तैयार हैं।

v     अब एक कटोरे में उबले हुए आलू ले और थोड़ी देर  के लिए कमरे के तापमान पर पानी में ब्रेड स्लाइस को भिगो ले।

v     उसे अच्छी तरह से निचोड़ कर आलू में डाल कर अच्छे से मिक्स कर ले अगर ब्रेड में पानी रह गया हैं तो फिर आपकी आलू की टिक्की नहीं बनेगी तो इसलिए ब्रेड को खूब अच्छी तरह से निचोड़ ले।

v     अब मसाले में ज़ीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, धनिया पाउडर, अदरक पाउडर, हरी मिर्च, अमचूर पाउडर और काला नमक डालें और अच्छी तरह से मिक्स कर ले टिक्की का मिश्रण भी तैयार हैं।

v     अब 4 बराबर के भागों में इस मिश्रण को बाँट कर के इससे गोल टिकिया बना ले और मकई के आटे से कोटिंग कर ले।

v     अब एक नानस्टिक तवा लें और उसमे तेल डालकर अच्छी तरह गर्म करे और उस पर टिकिया रख कर सेके उस पर थोड़ा तेल स्प्रे करे और कुरकुरा और भूरा होने तक अच्छे से सेके, दूसरी तरफ पलट कर उसे दूसरी तरफ से भी अच्छी तरह से सेक  ले और इसे एक प्लेट में  ले इसी तरह से बाकि की सारी टिकिया भी सेक ले।

v     एक अन्य  प्लेट में छोले की सब्ज़ी डालें और उस पर दो आलू की टिकिया रख दें।

v     ऊपर से थोड़ा सा दही, हरी चटनी या मीठी इमली की चटनी डालो आप चाहे तो टोमेटो सॉस  भी डाल सकते है

v     अंत में हरा धनिया और नींबू का रस डालकर गार्निश करे अब आपकी छोले आलू टिकिया बनकर तैयार हैं इसे आप गर्मा गर्म सर्व करे और खूब मज़े लेकर खाएं।

https://www.youtube.com/watch?v=gT8fWy8TH-4&ab_channel=ChefRanveerBrar

टिप्पणियाँ