अरबी की सूखी सब्जी बनाने
की विधि | Arbi Ki Sukhi Sabzi
अरबी की सब्जी बनाने की सामग्री
v अरबी 250 ग्राम (उबली हुई)
v प्याज 2 (बारीक कटी हुई)
v लहसुन की 8-10 कलियां
v हरी मिर्च 4 (बारीक कटी हुई)
v हींग चुटकी भर
v टोमैटो प्यूरी 1 बड़ा चम्मच
v लाल मिर्च पाउडर 1 छोटा चम्मच
v हल्दी पाउडर 1 छोटा चम्मच
v आमचूर पाउडर 1 छोटा चम्मच
v गरम मसाला 1 छोटा चम्मच
v धनिया पाउडर 1 बड़ा चम्मच
v नमक स्वादानुसार
v तेल जरूरत के अनुसार
v पानी जरूरत के अनुसार
अरबी की सब्जी बनाने की विधि –
Arbi ki Sabzi in Hindi
§
सबसे
पहले हमें उबली हुई अरबी
का छिलके उतार लीजिए.
§
अब एक
कढ़ाई लेकर इसमें तेल डाल कर गर्म होने के लिए गैस पर मीडियम आंच पर रखिए.
§
तेल
के थोड़ा गर्म होने पर इसमें अरबी को डालकर थोड़ा ब्राउन होने तक डीप फ्राई करें
और इसे एक प्लेट में निकालकर रख लीजिए.
§
अब इस
तेल में प्याज, हरी मिर्च और लहसुन को
डाल कर हल्का भून ले और गैस को बंद कर दें.
§
अब
प्याज-लहसुन को ठंडाकर पीस लीजिए.
§
अब
दूसरी कढ़ाई में तेल डालकर
मीडिया आंच पर गरम करने के लिए रखिए.
§
फिर
इसमें जीरा, हींग भूने और
जीरे के चटकाने पर प्याज और
लहसुन का पेस्ट डालकर चम्मच से चलाते हुए भूनें.
§
अब
पेस्ट के गोल्डन ब्राउन होने पर इसमें
टोमैटो प्यूरी डाल लीजिए.
§
फिर
इसमें हल्दी, लाल मिर्च
पाउडर, धनिया पाउडर, नमक पानी डाल
कर मिलाएं और चम्मच से लगातार चलाते रहें.
§
जब इन
मसालों में से तेल छोड़ने लगे तो
यहां अच्छी तरह से भून चुके हैं.
§
अब
इसमें अरबी और ½ कप पानी डाल कर ढककर इसे 5 मिनट
तक पकने दीजिए.
§
5 मिनट
बाद इसमें गरम मसाला मिलाएं इसे 2 मिनट और पकाएं.
§
अब
हमारी अरबी की मसालेदार सब्जी बनकर तैयार है. अब इसे रोटी या पूरी के साथ सर्व कर कर इसका मजा ले.
https://www.youtube.com/watch?v=olkck5E1BRw&ab_channel=ShaluzlovebookKitchen

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें