आलू कटलेट रेसिपी

 

क्रिस्पी आलू कटलेट रेसिपी – Aloo Cutlet Recipe In Hindi
फायदा पहुंचाने वाले स्नैक्स को प्रैफर करते हैं. आप भी अगर ऐसा ही कुछ चाहते हैं तो आज हम आपको आलू कटलेट बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं. वेजिटेबल्स मिलाकर बनाए जाने वाले आलू कटलेट न सिर्फ स्वाद से भरपूर होते हैं बल्कि ये स्वास्थ्य के लिहाज से भी फायदेमंद होते हैं. अक्सर बच्चे स्नैक्स को लेकर काफी चूजी होते हैं. ऐसे में आलू कटलेट उनके भी चेहरे पर मुस्कान लाने वाला स्नैक्स है. इसे बनाना काफी आसान है और ये रेसिपी कम वक्त में ही बनकर तैयार हो जाती है. आपने अगर अब तक आलू कटलेट रेसिपी को घर पर ट्राई नहीं किया है तो आज हम आपको इसे बनाने की आसान विधि बताने जा रहे हैं. हमारी बताई रेसिपी की मदद से आप आसानी से इस स्नैक्स को तैयार कर सकते हैं.

आलू कटलेट रेसिपी


सामग्री

·         आलू 5-6

·         अदरक लहसुन का पेस्ट 1 चम्मच

·         1 प्याज़ (कटी हुई)

·         जीरा पाउडर 1 छोटी चम्मच

·         धनिया पाउडर 1 छोटी चम्मच

·         चावल का आटा 1 चम्मच

·         ब्रेड क्रम 1 कटोरी

·         कॉर्नफ्लोर 1 चम्मच

·         तेल 500 ग्राम

·         हरी मिर्च 2 (कटी हुई)

·         हल्दी पाउडर 1 छोटी चम्मच

·         हरा धनिया थोड़ा सा

·         स्वादानुसार नमक

आलू कटलेट बनाने की विधि

1.       आलू कटलेट बनाने के लिए सबसे पहले आलू को कुकर में उबाले।

2.       अब आलू का छिलका निकाल दे और कटोरे में अच्छी तरह मैश कर ले।

3.       अब आलू के मिश्रण में जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, नमक और चावल का आटा डालकर अच्छी तरह हाथों से मिक्स कर लें और कटोरे को बाजू में रख दें।

4.       अब एक पैन में 1 बड़ा चम्मच तेल डालकर गरम करें।

5.       अब तेल में अदरक लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च और कटी हुई प्याज डालकर 1-2 मिनट पकाएं।

6.       जब मसाले अच्छी तरह पक जाए तब हल्दी पाउडर और आलू का मिश्रण डालकर अच्छी तरह चम्मच से मिलाते हुए 2 मिनट पकाएं।

7.       जब मसाला पक जाए तब गैस बंद कर दे और मिश्रण को ठंडा होने बाजू में रख दें।

8.       जब तक मिश्रण ठंडा हो रहा है तब तक एक कटोरी में 1 चम्मच कॉर्नफ्लोर और पानी डालकर स्मूथ घोल बना लें।

9.       अब आलू के मिश्रण को हथेली पर लेकर अपने मनचाहे आकार में कटलेट बना ले।

10.   अब कटलेट को कॉर्न फ्लौर वाले घोल में डुबोए फिर ब्रेडक्रम में डूबा दे।

11.   ठीक इसी तरह सभी मिश्रण से कटलेट बनाकर तैयार रखें।

12.   अब कढ़ाई में तेल डालकर गर्म करें। जब तेल गरम हो जाए तब गैस की आंच को मध्यम रखें और कटलेट को तेल में डालकर 2-3 मिनट फ्राई करें।

13.   जब हल्के सुनहरे रंग के कटलेट हो जाए तब तेल से बाहर निकाल दे।

14.   तैयार हो चुके है आलू कटलेट सर्व करने के लिए।

15.   इसे आप अपनी मनचाही चटनी के साथ गरमागरम परोस सकते है।

https://www.youtube.com/watch?v=nda7CLdF_Dw&ab_channel=SoniaBarton

टिप्पणियाँ