नारियल के लड्डू बनाने की विधि| Nariyal Ke Laddu Recipe In Hindi
नारियल के लड्डू यह भारत में शौक से खाई जाने वाली मिठाई है। भारत तो क्या
विदेशों से आने वाले नागरिक भी नारियल के लड्डू को बहुत पसंद करते हैं। यदि आपने
इस मिठाई को खाया है तो हमें इस मिठाई के स्वाद से परिचय कराने की जरूरत नहीं,
आप अच्छी तरह इसके स्वाद से वाकिफ
होंगे। आज
हम इस पोस्ट में नारियल के लड्डू बनाने की विधि बता रहे हैं। इस मिठाई को छोटे
बच्चों से लेकर घर के बड़े सदस्य भी बहुत शौक से खाएंगे। इसे आप वीकेंड के दिन या
किसी खास अवसर या त्योहार के मौके पर बना कर खा सकते हैं। हम उम्मीद करते हैं,
यह मिठाई रेसिपी इन हिंदी (Nariyal
ke laddu recipe in hindi) आपको और
आपके घर वालों को जरूर पसंद आएंगी। नारियल के लड्डू मावा या कंडेन्सड मिल्क दोनों से बनाये जा
सकते हैं लेकिन मावा से बने नारियल लड्डू अधिक स्वादिष्ट होता है । नारियल के लड्डू कच्चे नारियल या सूखे नारियल दोनों
से बनाये जा सकते है. यदि कच्चा नारियल लें तो इसे कद्दूकस करने के बाद एक चमचा घी
में अच्छी तरह भून लीजिये। यदि पका हुआ सूखा नारियल लें तो इसे भूनने की
आवश्यकता नहीं है । नारियल के लड्डू रेसिपी का अनुसरण कर
बनाएं यह स्वादिष्ट मिष्ठान्न। यह मिष्ठान्न भारत देश का एक अत्यंत लोकप्रिय एवं प्रचलित
व्यंजन है जिसकी मुख्य सामग्री नारियल है।
सामग्री
v नारियल- 200 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ)
v पाउडर चीनी/ बूरा- 2 कप
v मावा- 1 कप
v काजू और बादाम- ½ कप
v चिरौंजी- 1 टेबल स्पून
v इलायची- 4 से 5 (कुटी हुई)
नारियल के लड्डू रेसिपी हिंदी में
v काजू और बादाम को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए.
v कढ़ाही गरम करके इसमें मावा को क्रम्बल करके डाल दीजिए.
v मावा को मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिये.
v इसके बाद मावा को हल्का ठंडा होने दीजिए.
v भुना मावा जब कम गरम रह जाय तब इसमें बूरा डालकर अच्छे से मिला लीजिए.
v इसके बाद थोड़ा सा नारियल छोड़कर सारा कद्दूकस किया हुआ नारियल, बादाम, काजू, चिरौंजी और इलायची पाउडर डाल दीजिए.
v मिश्रण को अच्छी तरह मिलाइये.
v थोड़ा थोड़ा मिश्रण हाथ में लेकर दबाकर गोल गोल लड्डू बनाकर, नारियल के चूरा में लपेट कर थाली में लगा लीजिये.
v सारे मिश्रण से एक ही आकार के लड्डू बनाकर थाली में लगा लीजिये.
v नारियल के लड्डू तैयार हैं.
v नारियल के लड्डू लड्डू आप एअर टाइट कन्टेनर में रखकर 10-12 दिन तक खा सकते हैं.
https://www.youtube.com/watch?v=6MRW9GIPZlo&ab_channel=CookandFryHindi

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें