टिंडा मसाला सब्जी बनाने रेसिपी हिन्दी में | Tinda Masala Sabji Recipe in Hindi
टिंडा मसाला की सब्जी गर्मियों में
आसानी से पच जाती है और इसमें बहुत गुण है जो की हमे सेहत देते है। यह बहुत
स्वादिष्ट होती है और आप इसे खाने के साथ बहुत स्वाद से खा सकते है। आप
इसे ज़रूर बनाइए क्योंकि ये बहुत आसानी से बन जाती है और बहुत स्वास्थ वर्धक होती
है। टिंडा सब्ज़ी रेसिपी एक सरल सब्ज़ी है जिसे आप रोज के खाने के लिए बना सकते है.
इसमें गरम मसाला का प्रयोग किया जाता है जो इसे और भी स्वादिष्ट बनाता है. आप इसे अपने लंच बॉक्स में भी डाल सकते
है.
सामग्री
·
टिंडा - 250 ग्राम
·
लहसुन -100 ग्राम
·
प्याज -2 बड़े आकार के
·
धनिये के बीज-4 चम्मच
·
जीरा- 1 चम्मच
·
हल्दी पाउडर-1/2 छोटा चम्मच
·
अमचूर पाउडर-1 छोटा चम्मच
·
कलोंजी -1 /2 चम्मच
·
सौंफ -1 /2 चम्मच
·
साबुत लाल मिर्च -2
·
तेल -आवश्यकतानुसार
·
नमक -स्वादानुसार
· दही -1 चम्मच
पकाने की विधि
चरण 1 सभी सूखे मसालों जैसे जीरा, खड़ी धनिया, कलोंजी ,सौंफ और लाल मिर्च को भूनकर पीस लें।
चरण 2 टिंडों को छील लें और हर एक टिंडे के बीच में जगह बनाते हुए चाकू की मदद से इसके अंदर से बीज अलग कर दें।
चरण 3 लहसुन और प्याज को अच्छी तरह छीलकर दरदरा पेस्ट तैयार कर लें और इसे अच्छी तरह से भून लें।
चरण 4 इसमें सूखे मसाले मिला दें और अमचूर पाउडर मिला दें। एक -एक करके सारे टिंडों में सारे मसाले अच्छी तरह से स्टफ करें।
चरण 5 एक कढ़ाई में तेल डालकर एक -एक करके सारे टिंडे कढ़ाई में रखें और ढक कर पकने दें।
चरण 6 जब टिंडे पके हुए दिखें तब इसमें 1 चम्मच फेंटा हुआ दही डालें। गरमा-गरम टिंडे तैयार हैं, इनका मज़ा उठाएं।
https://www.youtube.com/watch?v=AVopImzSN4A&ab_channel=Nikita%27sKitchenRecipes

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें