चॉकलेट शेक रेसिपी हिंदी में | Chocolate Milk Shake

टेस्टी चॉकलेट मिल्क शेक | Chocolate Milk Shake 

बच्चों को चॉकलेट शेक परोसा जाए तो बच्चे कभी ना नहीं कहेंगे। बच्चे तो बच्चे अगर घर वाले सदस्यों में भी परोसा जाए तब सभी बहुत खुशी से पिएंगे। इसे गर्मियों के मौसम में बनाकर गर्मियों का मजा ले सकते हैं। चॉकलेट मिल्क शेक को पसंद करने वालों की कमी नहीं है. दुनियाभर में इसे पसंद करने वाले मिल जाएंगे. यूएस में तो इसकी दीवानगी इस कदर है कि हर साल 12 सितंबर को नेशनल चॉकलेट मिल्क शेक डे सेलिब्रेट किया जाता है. हमारे यहां भी इस शेक को पसंद करने वालों की कमी नहीं है. इसी कड़ी में आज हम आपको चॉकलेट मिल्क शेक बनाने की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं. आप अगर इसे पसंद करते हैं तो बड़ी आसानी से घर में चॉकेलट मिल्क शेक तैयार कर सकते हैं. ये ताजगी से भर देता है. आप इस बार चॉकलेट शेक बाहर से ना आर्डर करें बल्कि घर के सभी सदस्यों के लिए घर पर ही चॉकलेट शेक तैयार करें। इसे बनाना इतना भी मुश्किल नहीं है, बस एक बार विधि समझ ली तो हर बार आप बेझिझक Chocolate Shake घर पर ही बना सकते हो। चॉकलेट मिल्क शेक बनाने के लिए मुख्य तौर पर दूध चॉकलेट या चॉकलेट पाउडर और आइसक्रीम का इस्तेमाल किया जाता है. आपने अगर अब तक चॉकलेट मिल्क शेक नहीं बनाया है तो हमारी बताई रेसिपी की मदद से इसे आसानी से तैयार कर सकते हैं.


चॉकलेट शेक रेसिपी हिंदी में

चॉकलेट मिल्क शेक के लिए आवश्यक सामग्री

  • दूध 2 कप 
  • कोको पाउडर 1 टी स्पून
  • चॉकलेट आइसक्रीम 3 स्कूप
  • वनीला एसेंस 1/2 टी स्पून 
  • जरुरत के मुताबिक ड्रिंकिंग चॉकलेट
  • 5-6 आइस क्यूब्स
  • स्वादानुसार चीनी

चॉकलेट शेक रेसिपी हिंदी में

  • इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में एक कप दूध डालकर गर्म करें।
  • फिर आप गर्म दूध में सामान्य टेंपरेचर का 1 कप दूध डालें और मिलाएं।
  • इसके बाद आप दूध के इस मिक्चर को मिक्चर जार में डाल दें।
  • इसके साथ ही आप मिक्सी में कोको पाउडर, ड्रिंकिंग चॉकलेट, चीनी और आइस क्यूब्स डालें।
  • फिर आप इन सारी चीजों को एक साथ अच्छी तरह से मिलाकर पीसकर शेक बना लें।
  • इसके बाद आप एक गिलास में चॉकलेट सिरप लगाएं और करीब 30 मिनट तक फ्रिज में रख दें।
  • फिर आप गिलास में तैयार चॉकलेट मिल्क शेक डाल दें।
  • इसके बाद आप शेक के ऊपर स्कूप की सहायता से आइसक्रीम डालें।
  • फिर आप इसको चॉकलेट के टुकड़ों से गार्निश करके ठंडा-ठंडा सर्व करें।
आप को चॉकलेट शेक रेसिपी हिंदी में कैसी लगी कमेंट करके बताएं.
https://www.youtube.com/watch?v=rdU5qbwpGgY&ab_channel=CookingShookingHindi

टिप्पणियाँ