सूजी अप्पे रेसिपी हिंदी में | Suji Appe Recipe
अगर आपको हलकी भूख लग रही है और कुछ हल्का फुल्का खाने का मन कर रहा है तो यह रेसिपी आपके लिए है. आज हम बनाने वाले है सूजी के स्वादिष्ट अप्पे. यह बहुत ही स्वादिष्ट लगते है.
यह दक्षिणी व्यंजन हर प्रान्त में प्रचलित एवं लोकप्रिय है। यह व्यंजन नाश्ते के लिए, बच्चों के टिफ़िन डब्बे में देने के लिए बिल्कुल उपयुक्त हैं। यह व्यंजन को देख कर ऐसा लगता होगा कि इसे तैयार करना कठिन होगा, परंतु यह व्यंजन को बहुत ही सरलता से घर में झटपट तैयार किया जा सकता है। घर के नाश्ते में, अल्पाहार या फिर मुख्य भोजन के लिए यह व्यंजन उपयुक्त है।
सामग्री
- 1 ½ कप सूजी
- ½ कप खट्टा दही
- 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
- 1 बड़ा चम्मच हरी धनिया (बारीक कटी हुई)
- ½ कप प्याज़ (बारीक कटा हुआ)
- स्वादानुसार नमक
- ½ छोटा चम्मच इनो
- ½ कप पानी
- ½ छोटा चम्मच राई
- 5-6 करी पत्ते
- तेल 2 बड़े चम्मच
सूजी अप्पे रेसिपी हिंदी में
Ø एक गहरे बर्तन में सूजी डालें।
Ø दही को सूजी में डालकर अच्छी तरह मिला दें।
Ø पानी डालकर मिला दें।
Ø सूजी, दही और पानी को अच्छी तरह मिलाकर घना घोल तैयार करें।
Ø मिश्रण को 10 मिनट तक अलग रख दें। बर्तन को ऊपर से ढक दें।
Ø सांचे वाले तवे पर तेल लगा दें।
Ø सांचे वाले तवे को धीमी आंच पर आधे मिनट तक गर्म होने दें।
Ø अब तेल गरम करें। सरसों, जीरा को चटकने दें। करी पत्ता डाल दें। तड़का मसाला तैयार हुआ।
Ø तड़का मसाला को मिश्रण में डालें।
Ø मिश्रण में तड़का मसाला को अच्छी तरह हिला कर मिला दें।
Ø अब मिश्रण में स्वादानुसार नमक, इनो डालकर मिला दें।
Ø मिश्रण में कटी हुई सब्ज़ियों को डालकर अच्छी तरह मिला दें।
Ø बेकिंग सोडा डालकर मिश्रण में मिला दें।
Ø घोल को कुछ देर तक हिलाते रहे, मिश्रण गाढ़ा होने पर समझना चाहिए यह मिश्रण तैयार है।
Ø फिर चम्मच से समान मात्रा में मिश्रण को सब सांचे में डालें।
Ø तवे के ऊपर ढक्कन लगा दें। मिश्रण को 3 से 4 मिनट तक के लिए भूरा होने तक पकने दें। धीमी आंच रखें।
Ø अब ढक्कन खोलकर देखेंगे कि सारे मिश्रण पकने लगे हैं और फूलकर गोल गेंद बनने लगे हैं। ऊपर की परत जमकर संख्त होने लगी है। तब सबके ऊपर तेल लगा देना है।
Ø अब सब गोल को पूरी तरह से पकाने के लिए धीरे धीरे दूसरी ओर पलट दें।
Ø तवे पर फिर से ढक्कन लगा दें और 3 से 4 मिनट तक पकने दें। आंच बिल्कुल धीमी रखें।
Ø सारे गोल भूरा हो जाय और फूल जाय तब समझना चाहिए कि व्यंजन पक कर तैयार है। आंच को बंद करें।
Ø व्यंजन में एक टूथपिक को अंदर डालकर परख लें। टूथपिक पर कुछ न चिपके तो समझना चाहिए व्यंजन पूरी तरह पक गया है।
Ø तवा ठंडा होने पर व्यंजन को निकाल कर अलग बर्तन में रखें।
Ø इस तरह बाकी मिश्रण को पका लें।
Ø व्यंजन तैयार है। नाश्ता, अल्पाहार या मुख्य भोजन में सांभर, चटनी इत्यादि के संग परोसें।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें